श्रीनगर की डल झील में जमी बर्फ [Ice frozen in Dal lake of Srinagar]

1 Min Read

श्रीनगर, एजेंसियां। उत्तराखंड के हिमालयी इलाकों में बर्फबारी और बारिश के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जगहों पर तापमान माइनस से 10 डिग्री नीचे तक पहुंच गया है।
श्रीनगर में 21 दिसंबर की रात 50 साल में सबसे ठंडी रात रही। यहां पारा माइनस 8° था। 22 दिसंबर को तापमान 4 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया गया।

झील की सतह पर आधा इंच बर्फः

चिल्लई कलां के तीसरे दिन डल झील भी जम गई। यहां झील की सतह पर आधा इंच मोटी बर्फ की परत दिखाई दे रही है। बद्रीनाथ धाम के पास उर्वशी धारा का झरना लगातार हो रही बर्फबारी के कारण बहते-बहते ही पूरी तरह जम गया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टः

मौसम विभाग ने 23 से 28 दिसंबर के बीच मध्य प्रदेश में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में भी आज बारिश की संभावना जताई गई है।

इसे भी पढ़ें

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण झारखंड में बढ़ी ठंड

Share This Article
Exit mobile version