Team of the Tournament: ICC ने एलान किया टी20 वर्ल्ड कप ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’, भारत के चार खिलाड़ियों को मिली जगह

3 Min Read

Team of the Tournament:

नई दिल्ली, एजेंसियां। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान कर दिया है। इस टीम में भारत के सबसे ज्यादा चार खिलाड़ियों को जगह मिली है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के दो-दो खिलाड़ी शामिल किए गए हैं, जबकि पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से एक-एक खिलाड़ी को टीम में चुना गया है। टीम की कप्तानी दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज Aiden Markram को सौंपी गई है।

इस चयन को लेकर एक दिलचस्प बात यह रही कि टूर्नामेंट की रनर-अप टीम न्यूजीलैंड का कोई भी खिलाड़ी इस टीम में जगह नहीं बना सका। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी भी टीम से बाहर रहे, क्योंकि टीम ग्रुप स्टेज से ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

भारत के चार खिलाड़ियों को मिली जगह

टीम ऑफ द टूर्नामेंट में भारत के चार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सेमसन को उनके शानदार प्रदर्शन के कारण जगह दी गई। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 321 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया।भारत के एक और बल्लेबाज ईशान किशन ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 317 रन बनाकर टीम में अपनी जगह पक्की की। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान के लिए चुना गया। उन्होंने टूर्नामेंट में दो अर्धशतक लगाए और अहम मौकों पर गेंद से भी टीम को सफलता दिलाई।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इस टीम का हिस्सा बने। उन्होंने आठ मैचों में 14 विकेट लेकर टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज के रूप में अपनी पहचान बनाई। फाइनल मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर चार विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बने।

अन्य देशों के खिलाड़ी भी शामिल

साहिबजादा फरहान, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, एडेन मार्करम (कप्तान), हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, जेसन होल्डर, जसप्रीत बुमराह, लुंगी एनगिडी, आदिल राशिद, ब्लेसिंग मुजराबानी।

इस तरह टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में दुनिया भर के बेहतरीन खिलाड़ियों को जगह दी गई है, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।

Share This Article