केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ I.N.D.I.A. का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन [I.N.D.I.A against the arrest of Kejriwal. demonstration at Jantar Mantar]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

संजय सिंह बोले- 10 पार्टियां शामिल

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में I.N.D.I.A. गठबंधन आज विरोध प्रदर्शन करेगा।

जंतर-मंतर पर यह प्रोटेस्ट दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इसकी जानकारी AAP सांसद संजय सिंह ने दी है।

उन्होंने कहा कि आंदोलन का मकसद न्याय की मांग करना और केजरीवाल के नेतृत्व का समर्थन करना है।

इस प्रदर्शन में 10 विपक्षी दल भाग लेंगे। बता दें कि ED ने केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति केस में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें

केजरीवाल की मुश्किल बढ़ी, CBI ने शराब नीति मामले में दाखिल किया चार्जशीट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं