मैं चीनी या पाकिस्तानी मुसलमान नहीं, भारतीय मुसलमान हूं : फारूक अब्दुल्ला

1 Min Read

रांची। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला भी उलगुलान न्याय रैली में पहुंचे।

उन्होंने झारखंडवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह मुसलमान हैं. लेकिन, वह चीनी या पाकिस्तानी मुसलमान नहीं हैं।

वह हिंदुस्तनी मुसलमान हैं। भारत के मुसलमान हैं। भारत में अलग-अलग प्रांतों में अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोग रहते हैं।

यही हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती है। हम सबको एक उम्मीद ने जोड़ रखा है कि अगर हमें आगे बढ़ना है, भारत को आगे बढ़ना है, तो हम सबको मिलकर रहना होगा।

उन्होंने कहा कि राम पूरे विश्व का राम है. हरेक का राम है। सिर्फ भाजपा का नहीं है राम। राम सबका है।

इसे भी पढ़ें

हीरो मोटोकॉर्प ने नेपाल में असेम्बली संयंत्र शुरू किया

Share This Article
Exit mobile version