चुनावी राजनीति खुशी के साथ छोड़ रहा हूं, कोई अफसोस नहीं: पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली

1 Min Read

बेंगलुरु: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एम. वीरप्पा मोइली ने बुधवार को कहा कि पार्टी ने उन्हें सबकुछ दिया और चुनावी राजनीति छोड़ने को लेकर उन्हें कोई अफसोस नहीं है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री आगामी लोकसभा चुनाव में चिकबल्लापुर सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक थे, लेकिन उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया गया।

इस सीट से उन्होंने वर्ष 2009 और 2014 के संसदीय चुनावों में जीत हासिल की थी, लेकिन 2019 में हार गए थे।

इसे भी पढ़ें

केजरीवाल को झटका, सुप्रीम कोर्ट तत्काल सुनवाई से किया इनकार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं