विश्वास है कि संसद का नया भवन राष्ट्र के सामर्थ्य को नयी शक्ति प्रदान करेगा: प्रधानमंत्री मोदी

1 Min Read

नयी दिल्ली  :   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को संसद के नए भवन का उद्घाटन करने के बाद विश्वास जताया कि यह भव्य इमारत जन-जन के सशक्तीकरण के साथ ही, राष्ट्र की समृद्धि और सामर्थ्य को नई गति एवं शक्ति प्रदान करेगी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘आज का दिन हम सभी देशवासियों के लिए अविस्मरणीय है। संसद का नया भवन हम सभी को गर्व और उम्मीदों से भर देने वाला है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह दिव्य और भव्य इमारत जन-जन के सशक्तीकरण के साथ ही, राष्ट्र की समृद्धि और सामर्थ्य को नई गति और शक्ति प्रदान करेगी।’’

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं