देश का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी में हुंडई इंडिया [Hyundai India preparing to launch the country’s biggest IPO]

3 Min Read

SEBI के पास ड्राफ्ट-पेपर्स जमा

मुंबई, एजेंसियां। साउथ कोरिया की कंपनी हुंडई की भारतीय यूनिट हुंडई मोटर इंडिया इंडियन मार्केट में अब तक का सबसे बड़ा इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने की तैयारी कर रही है।

कंपनी ने IPO लाने के लिए 15 जून (शनिवार) को सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) यानी ड्राफ्ट-पेपर्स फाइल किए हैं।

हुंडई मोटर इंडिया IPO के जरिए अपनी 17.5% तक की हिस्सेदारी बेचकर 2.5-3 बिलियन डॉलर यानी करीब 25,000 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

कंपनी इस IPO में अपने टोटल 812 मिलियन (81.2 करोड़) शेयर्स में से 142 मिलियन यानी 14.2 करोड़ शेयर्स बेच रही है।

कंपनी IPO में नए शेयर्स जारी नहीं करेगी

कंपनी इस IPO में नए शेयर्स जारी नहीं करेगी। हालांकि, हुंडई इंडिया की पेरेंट हुंडई कंपनी में अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा रिटेल और अदर इन्वेस्टर्स को इस ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेच रही है।

जेपी मॉर्गन, Citi और HSBC को एडवाइजर बनाया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी का IPO दिवाली के आसपास यानी अक्टूबर-नवंबर में आ सकता है।

इस IPO के लिए हुंडई ने इनवेस्टमेंट बैंकों जेपी मॉर्गन, मॉर्गन स्टेनली, कोटक महिंद्रा बैंक, Citi और HSBC को एडवाइजर नियुक्त किया है।

भारत में किसी ऑटोमेकर कंपनी का 20 साल में पहला IPO

यह IPO भारत में किसी ऑटोमेकर कंपनी का 20 सालों में पहला इनिशियल पब्लिक ऑफर होगा।

इससे पहले मारुति सुजुकी का 2003 में IPO आया था। मारुति सुजुकी इंडिया के बाद हुंडई देश की दूसरी सबसे बड़ी कारमेकर कंपनी है।

LIC के बाद देश में अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा

हुंडई इंडिया का IPO करीब 25 हजार करोड़ रुपए का होगा। ऐसा हुआ तो ये देश में अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा।

2022 में सरकार ने LIC में अपनी 3.5% हिस्सेदारी बेची थी। इसके लिए करीब 21 हजार करोड़ रुपए का IPO लाया गया था।

इसे भी पढ़ें

क्रोनॉक्स लैब साइंसेज का IPO कल खुलेगा, 5 जून तक बोली लगा सकेंगे रिटेल निवेशक

Share This Article
Exit mobile version