पति ने काट डाला पत्नी और तीन बेटियों को

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र में नृशंस हत्यकांड हुआ है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई है।

एक महिला और उसकी तीन नाबालिग बेटियों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप महिला के पति पर लगा है। वह मौके से फरार है।

पुलिस के मुताबिक बावरिया गांव में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर एक घर से एक महिला और तीन बच्चियों का शव बरामद किया गया। सभी की धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई है।

डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि हत्या के बाद मृतक महिला का पति घर से फरार है। मृतक बच्चियों की उम्र नौ से 14 वर्ष के बीच है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

सदर हॉस्पिटल में होमियोपैथी विंग शुरू

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं