मानवाधिकार आयोग ने दिवंगत कवि से जुड़े मामले पर ‘मानवीय दृष्टिकोण’ से कार्रवाई का निर्देश दिया

1 Min Read

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव को 1990 में आतंकवादियों द्वारा मारे गए एक कवि और उनके बेटे के परिवार से संबंधित पुराने मुद्दे की ‘‘मानवीय दृष्टिकोण’’ से जांच करने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

राजेंद्र प्रेमी से उनके और उनके परिवार के संबंध में 15 जुलाई, 2020 को प्राप्त शिकायत या सूचना बृहस्पतिवार को आयोग के समक्ष दी गई।

आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की गई मामले की कार्यवाही के अनुसार, उनके पिता, कवि और स्वतंत्रता सेनानी सर्वानंद कौल प्रेमी और छोटे भाई की 1990 में आतंकवादियों द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी ने 23 साल में बिना छुट्टी लिए देश की सेवा की: शाह

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं