नई दिल्ली, एजेंसियां : इस हफ्ते शेयर बाजार में उछाल देखने को मिला। इसका असर सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन पर दिखाई दिया।
टॉप दस कंपनियों में से छह कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट हुई, जबकि चार कंपनियों की मार्केट वैल्यू में उछाल आया है।
इसमें से सबसे अधिक फायदा एचडीएफसी बैंक और एलआईसी के निवेशकों को हुआ। इन दोनों कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी से निवेशकों की बंपर कमाई हुई।
एचडीएफसी बैंक के निवेशकों ने महज 5 दिन में ही 78000 रुपये से से ज्यादा की कमाई कर डाली।
एलआईसी के शेयरों में पैसे लगाने वाले शेयरहोल्डर्स ने महज 5 दिनों में ही ताबड़तोड़ 86,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली।
देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में चार ने पिछले सप्ताह अपने बाजार मूल्यांकन में 1,71,309.28 करोड़ रुपये जोड़े।
शीर्ष 10 कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और एलआईसी को लाभ हुआ।
दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, इंफोसिस, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर को नुकसान उठाना पड़ा।
छह कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 78,127.48 करोड़ रुपये घट गया। इनमें सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ।
एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 76,880.74 करोड़ रुपये बढ़कर 11,77,065.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
एलआईसी ने 49,208.48 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे उसका मूल्यांकन 6,27,692.77 करोड़ रुपये हो गया।
टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 34,733.64 करोड़ रुपये बढ़कर 14,39,836.02 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 10,486.42 करोड़ रुपये बढ़कर 6,82,152.71 करोड़ रुपये हो गया।
दूसरी ओर बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 38,462.95 करोड़ रुपये घटकर 19,75,547.68 करोड़ रुपये रह गया।
इसके अलावा भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और आईटीसी को भी बाजार मूल्यांकन में गिरावट का सामना करना पड़ा।
इसे भी पढ़ें
विपक्ष ने मौका गंवाया, भाजपा को पूर्व और दक्षिण में बढ़त मिल सकती है: प्रशांत किशोर



















