एमपी के राजगढ़ में भीषण हादसा, 15 मरे

2 Min Read

भोपाल, एजेंसियां। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

जबकि 16 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

बताया जा रहा है कि राजस्थान के मोतीपुरा से कुलामपुरा बारात जा रही थी। हादसे पर सीएम मोहन यादव और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया है।

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के झालावाड़ जिले के जावर थाने के मोतीपुरा गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर ग्रामीण राजगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र के कुलामपुरा गांव आ रहे थे।

रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे ही राजगढ़ की सीमा में पहुंची, पिपलोदी के पास सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे को लेकर कुछ लोग ड्राइवर पर नशे में होने का आरोप भी लगा रहे हैं। घायलों में 4 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया। जबकि बाकी लोगों को राजगढ़ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही दुखदाई है।

अपने स्वजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

इसे भी पढ़ें

आज का राशिफल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं