Hool Day: बिहार में मना हूल दिवस, बाबूलाल, बोले- हूल क्रांति अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की की कहानी [Hool Day celebrated in Bihar, Babulal said- Hool Revolution is the story of struggle against injustice]

1 Min Read

Hool Day:

बांका, एजेंसियां। बिहार के बांका जिले के जयपुर में हूल उलगुलान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। उन्होंने कहा- “वीर सिदो-कान्हू के नेतृत्व में आदिवासी समाज द्वारा किया गया ऐतिहासिक हूल क्रांति आंदोलन हम सबको अन्याय के खिलाफ संघर्ष और स्वाभिमान की प्रेरणा देता रहेगा।”

Hool Day: भोगनीह में मनेगा हूल दिवसः

उधर, झारखंड के साहेबगंज स्थित भोगनाडीह में हूल दिवस आयोजन को लेकर उपजे विवाद के बीच रविवार को जिला प्रशासन ने आखिरकार कार्यक्रम की अनुमति दे दी है। सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू ने बताया कि शनिवार देर रात एसडीपीओ और अनुमंडल पदाधिकारी से बातचीत के बाद हिरासत में लिये गये लोगों को रिहा कर दिया गया। प्रशासन ने आयोजकों से आज के दिनांक में नया आवेदन मांगा था, जिसके आधार पर अनुमति प्रदान की गई। बता दें कि यह कार्यक्रम 30 जून को भोगनाडीह स्थित सिदो-कान्हू मुर्मू स्टेडियम में प्रस्तावित है।

इसे भी पढ़ें

Hool Day: भोगनडीह में हूल दिवस कार्यक्रम को मिली अनुमति

Share This Article
Exit mobile version