हवाई माल ढुलाई से जुड़े सुरक्षा पहलुओं पर और गौर करने की जरूरत : गृह सचिव

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने सोमवार को कहा कि देश में नागर विमानन क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है और इसके साथ कई तरह की चुनौतियां भी सामने आ रही हैं।

उन्होंने इसी के साथ ‘एयर कार्गो’ की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर और गौर करने की जरूरत को रेखांकित किया।

राष्ट्रीय राजधानी में नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के 38वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भल्ला ने निगरानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया।

गृह सचिव ने कहा कि देश के विमानन क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है और 2024 में रिकॉर्ड बनने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में यह और भी अधिक तेजी से बढ़ेगा तथा इसी के साथ विभिन्न तरह की चुनौतियां भी आएंगी।

इसे भी पढ़ें

हुंडई की बिक्री मार्च में सात प्रतिशत बढ़कर 7,77,876 इकाई रही

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं