Holika Dahan: जानिए किस दिन होगी होलिका दहन और कब मनेगी होली?

3 Min Read

Holika Dahan:

रांची। होली का त्योहार नजदीक है और चारों ओर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बाजारों में गुलाल, पिचकारी और मिठाइयों की रौनक दिखाई दे रही है। लेकिन इस बार लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर होली किस दिन है? दरअसल, होलिका दहन के दिन चंद्र ग्रहण और भद्रा का संयोग बनने से तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। आइए विस्तार से जानते हैं कि होली कब मनाई जाएगी और क्या रहेगा सही मुहूर्त।इस वर्ष समय को लेकर अलग-अलग पंचांगों में थोड़ा अंतर है।

वाराणसी पंचांग के अनुसार

वाराणसी पंचांग के अनुसार 2 मार्च की शाम 5:18 बजे से भद्रा लग जाएगी, जो रात्रि शेष 4:56 बजे तक रहेगी। भद्रा काल में होलिका दहन करना शुभ नहीं माना जाता, इसलिए 4:56 बजे के बाद ही दहन किया जाएगा। हालांकि, एक अन्य वाराणसी पंचांग के अनुसार रात 11:54 बजे से 12:50 बजे के बीच भद्रा पुच्छ में होलिका दहन किया जा सकता है, जिसे मान्य माना गया है।वहीं मैथिली पंचांग के अनुसार भी भद्रा के कारण 5:10 बजे के बाद ही होलिका दहन करना उचित रहेगा।

होलिका दहन किस दिन है?

आसान भाषा में कहे तो इस साल होलिका दहन के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। इसका समय 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है। इसे पूरे एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका के अलावा पैसिफिक द्वीपों में देखा जा सकता है। बता दे होलिका दहन के लिए शुभ समय शाम 7 बजे से रात 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इस दिन मघा नक्षत्र बना रहेगा और सुकर्मा योग भी रहने वाला है। चूंकि होलिका दहन पर ग्रहण रहेगा, इसलिए आप इस तिथि पर पूजा के बाद गेहूं, दान, वस्त्र और अन्य सफेद चीजों का दान कर सकते हैं। इससे नकारात्मकताओं का प्रभाव कम होता है। वहीं 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर सूतक काल प्रारंभ होगा। इस दौरान पूजा-पाठ, खरीदारी, यात्राएं व कोई भी नया काम नहीं करना चाहिए।

होली कब हैं?

इस बार होली पर ग्रहण के साथ-साथ भद्रा भी बनी रहेगी। यह 3 मार्च 2026 को सुबह 1 बजकर 25 मिनट से लगेगी और सुबह 4 बजकर 30 मिनट तक बनी रहेगी।आखिर में वहीं उदयकालीन पूर्णिमा मिलने के कारण 4 मार्च यानि बुधवार को रंगों की होली खेली जाएगी।

Share This Article