भारत-चीन के बीच ऐतिहासिक सहमति, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेगी सेना [Historic agreement between India and China, army will retreat from Depsang and Demchok]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि भारतीय और चीनी वार्ताकार पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गश्त के लिए एक समझौते पर पहुंचे हैं।

विदेश सचिव ने कहा कि भारतीय और चीनी वार्ताकार बाकी मुद्दों को सुलझाने के लिए पिछले कुछ हफ्तों से संपर्क में थे।

समझा जाता है कि यह समझौता देपसांग और डेमचोक इलाकों में गश्त से संबंधित है। दोनों देशों की सेना देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगीं।

पीएम मोदी के रूस जाने से पहले बनी सहमतिः

इस सफलता की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूसी शहर कजान की यात्रा से एक दिन पहले हुई है।

हालांकि, कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

इसे भी पढ़े

एलएसी पर मोदी के रूख से बढ़ी चीन की बेचैनी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं