हिंदू शरणार्थियों ने घेरा केजरीवाल का घर

2 Min Read

सीएए पर दिल्ली के बयान से नाराज हिंदू शरणार्थी

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा सीएए पर दिये बयान से हिंदू शरणार्थी नाराज हैं।

केजरीवाल के बयान के विरोध में उन्होंने गुरुवार को उनके घर का घेराव किया। उधर, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज कुछ पाकिस्तानियों ने मेरे घर के सामने प्रदर्शन और हुड़दंग किया।

दिल्ली पुलिस ने उन्हें पूरा सम्मान और संरक्षण दिया। भाजपा ने समर्थन किया। अरविंद केजरीवाल के CAA पर बयान के बाद हिंदू शरणार्थियों ने सुबह 11 बजे उनके आवास के सामने विरोध-प्रदर्शन किया।

इसमें महिलाएं और बच्चों ने भी नारे लगाए। सभी प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उनके आवास के सामने रोक रखा था।

CM केजरीवाल ने गुरुवार शाम को X पर एक पोस्ट किया। जिसमें लिखा, ‘आज कुछ पाकिस्तानियों ने मेरे घर के सामने प्रदर्शन और हुड़दंग किया।

दिल्ली पुलिस ने उन्हें पूरा सम्मान और संरक्षण दिया। बीजेपी ने इनका पूरा समर्थन किया। बीजेपी मुझसे नफ़रत करते-करते पाकिस्तानियों के साथ खड़ी हो गई, भारत के साथ गद्दारी करने लगी?

इस CAA के बाद ये पाकिस्तानी पूरे देश में फैल जाएंगे और इसी तरह हमारे ही मुल्क के लोगों को इस तरह हड़काएंगे और हुड़दंग करेंगे।’

केजरीवाल ने आज फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि CAA देश के लिए खतरनाक है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों के लिए भारत सरकार दरवाजे खोलेगी तो उन्हें यहां नौकरियां और घर दिए जाएंगे।

भारत में वैसे ही रोजगार की कमी है। यहां के लोगों की नौकरियां दूसरे देश से आए लोगों को दी जाएंगी। ये मुझे मंजूर नहीं।

उन्होंने लोगों से सवाल किया कि क्या सामने पाकिस्तानियों की झुग्गी होगी तो आप सुरक्षित महसूस करोगे?

CAA को लेकर केजरीवाल के इस बयानों पर गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि केजरीवाल को जानकारी नहीं है। नागरिकता 2014 तक भारत में आ चुके शरणार्थियों को दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें

पूर्वी भारत में मीठी क्रांति का आगाज

Share This Article
Exit mobile version