हिंडनबर्ग बोला-भारत में जल्द कुछ बड़ा होने वाला है [Hindenburg said – something big is going to happen in India soon]

2 Min Read

पिछले साल अडाणी ग्रुप पर लगाए थे शेयर मैनिपुलेशन के आरोप

कैलिफोर्निया, एजेंसियां। अमेरिकी शॉर्ट-सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने कहा कि भारत में जल्द कुछ बड़ा होने वाला है।

एक साल पहले अडाणी ग्रुप पर मनी लॉन्ड्रिंग से लेकर शेयर मैनिपुलेशन तक के आरोप लगाने के बाद अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हिंडनबर्ग रिसर्च ने यह बात लिखी है।

इस पोस्ट के जरिए हिंडनबर्ग ने किसी नए खुलासे के बारे में संकेत दिया है। हालांकि, उसने किसी भी कंपनी का नाम नहीं लिया है।

अडाणी ग्रुप को लेकर जारी की थी रिपोर्ट

24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी ग्रुप को लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की थी।

रिपोर्ट के बाद ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि, बाद में इसमें रिकवरी आई।

इस रिपोर्ट को लेकर भारतीय शेयर बाजार रेगुलेटर सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने हिंडनबर्ग को 46 पेज का कारण बताओ नोटिस भी भेजा था।

1 जुलाई 2024 को पब्लिश किए अपने एक ब्लॉग पोस्ट में हिंडनबर्ग रिसर्च ने कहा कि नोटिस में बताया गया है कि उसने नियमों उल्लंघन किया है।

कंपनी ने कहा, SEBI ने आरोप लगाया है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में पाठकों को गुमराह करने के लिए कुछ गलत बयान शामिल हैं। इसका जवाब देते हुए हिंडनबर्ग ने SEBI पर ही कई तरह के आरोप लगाए थे।

इसे भी पढ़ें

अडाणी ग्रुप की 32वीं AGM, अडाणी बोले- हिंडनबर्ग की रिपोर्ट हमें बदनाम करने के लिए बनाई गई थी 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं