हिंडनबर्ग बोला- SEBI चीफ ने सफाई में आरोप स्वीकारे, साफ है कि उनका विदेशी फंड में निवेश [Hindenburg said- SEBI Chief accepted the allegations in clarification, it is clear that his investment in foreign funds]

1 Min Read

मुंबई। अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने कहा कि हमारी रिपोर्ट पर SEBI चेयरपर्सन माधबी बुच ने प्रतिक्रिया देते हुए कई चीजें स्वीकार की हैं, जिससे कई नए सवाल खड़े हो गए हैं।

हिंडनबर्ग ने कहा- बुच के जवाब से ये पुष्टि होती है कि उनका निवेश बरमुडा/मॉरिशस के फंड में था।

ये वही फंड है जिसका इस्तेमाल गौतम अडाणी के भाई विनोद अडाणी करते थे। आरोप है कि विनोद अडाणी इन फंड्स के जरिए अपने ग्रुप के शेयरों की कीमत बढ़ाते थे।

हिंडनबर्ग रिसर्च ने ये भी कहा कि मार्केट रेगुलेटर SEBI को अडाणी मामले से संबंधित इन्हीं ऑफशोर फंडों की जांच करने का काम सौंपा गया था, जिसमें माधबी पुरी बुच की ओर से निवेश किया गया था। यह स्पष्ट रूप से हितों के टकराव का एक बड़ा मामला है।

हिंडनबर्ग ने शनिवार को पब्लिश अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच की अडाणी ग्रुप से जुड़ी ऑफशोर कंपनी में हिस्सेदारी है।

इसे भी पढ़ें

हिंडनबर्ग के आरोपों पर SEBI चीफ का जवाब, कहा- हमारी जिंदगी खुली किताब

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं