हिमाचल छात्रवृत्ति ‘घोटाला’: सीबीआई ने 20 संस्थानों, 105 व्यक्तियों के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया

1 Min Read

शिमला, एजेंसियां : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हिमाचल प्रदेश के करोड़ों रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले की जांच पूरी कर ली है और 20 संस्थानों एवं 105 व्यक्तियों के खिलाफ आरोप-पत्र दायर कर दिये हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सीबीआई की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्रों की मदद के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू एवं राज्य सरकार के माध्यम से लागू की गई छात्रवृत्ति और फीस प्रतिपूर्ति योजना के तहत धन के दुरुपयोग के लिए शैक्षणिक संस्थानों के मालिकों, शिमला स्थित उच्च शिक्षा निदेशालय के कर्मचारियों, बैंक अधिकारियों और अन्य निजी व्यक्तियों के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किये गये हैं।

इसे भी पढ़ें

बंटवारे में पूर्णिया सीट राजद के कोटे में, फिर भी पप्पू यादव चुनाव लड़ने पर अड़े

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं