उच्च शिक्षा सचिव के संजय मूर्ति  होंगे भारत के नए नियंत्रक और महालेखा परीक्षक [ Higher Education Secretary K Sanjay Murthy will be the new Comptroller and Auditor General of India]

1 Min Read

मौजूदा CAG गिरीश चंद्र मुर्मू की जगह लेंगे

नई दिल्ली, एजेंसियां। 1989 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी के संजय मूर्ति को देश का नियंत्रक और महालेखा परीक्षक यानी CAG बनाया गया है।

फिलहाल वे शिक्षा मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग में सचिव हैं। वह जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे।

संजय, मौजूदा CAG गिरीश चंद्र मुर्मू की जगह लेंगे। मुर्मू को अगस्त 2020 में सीएजी नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल 20 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

इसे भी पढ़ें

स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण ने भारत के लोगों को एकजुटता और शक्ति की याद दिलायी : प्रधानमंत्री 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं