केजरीवाल की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट का CBI को नोटिस [High Court’s notice to CBI on Kejriwal’s arrest]

1 Min Read

7 दिन में जवाब मांगा

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार को CBI की ओर से की गई गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई हुई।

जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने CBI को नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी।

केजरीवाल की ओर से सोमवार को याचिका दाखिल की गई थी। केजरीवाल ने राउज एवेन्यू कोर्ट के 26 जून के उस आदेश को भी चुनौती दी है, जिसके तहत उनको 3 दिन के लिए CBI की रिमांड पर भेजा गया था। फिलहाल केजरीवाल 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में हैं।

शराब नीति मामले की जांच कर रही सीबीआइ

CBI केजरीवाल के खिलाफ शराब नीति केस में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की जांच कर रही है। इस मामले में CBI ने 26 जून को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था।

दिल्ली CM शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पहले से ही तिहाड़ में बंद हैं।

इसे भी पढ़ें

अब केजरीवाल हाईकोर्ट जायेंगे 

Share This Article
Exit mobile version