हाईकोर्ट ने फिर ममता सरकार को फटकारा कहा- शाहजहां को गिरफ्तार करो

2 Min Read

कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को ममता बनर्जी सरकार को एक बार फिर फटकारा।

कहा कि संदेशखाली केस में TMC लीडर शेख शाहजहां को गिरफ्तार किया जाए। हाईकोर्ट में एक वकील ने याचिका लगाई थी कि कई लोग संदेशखाली जा रहे हैं।

कुछ को गिरफ्तार किया जा रहा है, तो कुछ को मालाएं पहनाई जा रही हैं। वकील ने अपील की कि हाईकोर्ट संदेशखाली की जांच के लिए एक स्वतंत्र कमेटी गठित करे।

कोर्ट ने कहा कि हम ऐसा करेंगे, लेकिन हम चाहते हैं कि राज्य सरकार, पुलिस, CBI और ED कोर्ट में मौजूद रहे।

साथ ही अब तक फरार चल रहा जिला परिषद अध्यक्ष शेख शाहजहां भी। उसने एंटीसिपेटरी बेल के लिए एप्लिकेशन दी थी, जिसे खारिज कर दिया गया।

कोर्ट ने पुलिस को फटकारते हुए कहा कि 4 साल पुराना मामला है। FIR को चार्जशीट में तब्दील होने में 4 साल लग गए?

कोर्ट की फटकार के कुछ घंटे बाद TMC प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि शाहजहां शेख को 7 दिन के अंदर अरेस्ट कर लिया जाएगा।

संदेशखाली में TMC नेता शेख और उसके 2 साथियों शिबू हाजरा और उत्तम सरदार पर महिलाओं के साथ गैंगरेप का आरोप है।

पुलिस ने अब तक शिबू हाजरा और उत्तम सरदार समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि शाहजहां अब तक फरार है।

बताते चलें कि शाहजहां शेख TMC का जिलास्तरीय नेता है। राशन घोटाले में ED ने 5 जनवरी को उसके घर पर रेड की थी।

तब शाहजहां के 200 से ज्यादा समर्थकों ने टीम पर हमला कर दिया। ईडी अफसरों को जान बचाकर भागना पड़ा।

इसके बाद से ही शाहजहां शेख फरार है। हालांकि संदेशखाली के लोगों का कहना है कि वो कहीं नहीं गया, यहीं है।

इसे भी पढ़ें

भारत से थाईलैंड लाए गए भगवान बुद्ध के अवशेषों के एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं