हेमंत सोरेन देश के 40वें पालरफुल शख्स [Hemant Soren is the 40th talented person of the country]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देश के 40वें पावरफुल शख्स हैं। इंडियन एक्सप्रेस के पावर लिस्ट 2025 में हेमंत सोरेन 100 सशक्त शख्सियतों की सूची में 40 वें स्थान पर हैं।

बीते वर्ष हेमंत सोरेन 93वें नंबर पर थे। हेमंत सोरेन के इस सूची में ऊपर आने का कारण है कि उन्होंने पिछले साल के आखिर में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री का पदभार संभालकर इतिहास रच दिया।

कथित भूमि घोटाले में पांच महीने जेल में बिताने के बावजूद वे चौथी बार मुख्यमंत्री बने। हेमंत सोरेन की लोकप्रियता और उनकी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को मिले समर्थन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली इंडिया ब्लॉक सरकार को 30 से 34 विधानसभा सीटों पर अपनी स्थिति सुधारकर सत्ता में बने रहने में मदद की।

JMM ने झारखंड के आदिवासी गढ़ के लिए खतरा पैदा करने वाले “घुसपैठियों” के भाजपा के राजनीतिक कथानक का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया। इसके बाद उन्होंने मंईयां सम्मान योजना लागू की, जो पूरे देश में उदाहरण बनी।

इसे भी पढ़ें

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिट याचिका खारिज की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं