हेमंत सोरेन गिरफ्तारी मामला: उच्चतम न्यायालय झामुमो नेता की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा

1 Min Read

नयी दिल्ली : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन ने धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से उन्हें गिरफ्तार किए जाने को चुनौती देते हुए बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय का रुख किया। प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करने के लिए सहमत हुई।

हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

गौरतलब है कि गुरूवार को झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ईडी के खिलाफ दायर रिट याचिका पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस चन्द्रशेखर और न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में सुनवाई हुई। हेमंत की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन और अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने हस्तक्षेप याचिका दायर की थी। दोपहर 12 बजे रखने का आग्रह किया। इसपर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि मामले की अर्जेंसी प्रतीत नहीं होती है। इसलिए मामले की सुनवाई कल होगी।

इसे भी पढ़ें

टाईगर चंपई झारखंड के अगले CM

सत्तापक्ष के विधायकों को राज्य से बाहर शिफ्ट करने की तैयारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं