श्रीनगर, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में रविवार को आतंकियों का एक मददगार पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक पिस्तौल और दो हथगोले बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक इस ओवरग्राउंड वर्कर की पहचान कमरुद्दीन के रूप में हुई है, जो पेशे से टीचर है, उसे मंडी क्षेत्र के गांव हरि बुड्ढा में उसके घर से पकड़ा गया।
कमरुद्दीन को पाकिस्तान से अवैध रूप से तस्करी किए गए हथियारों की बरामदगी के बाद गिरफ्तार किया गया है।
इनपुट मिलने पर पुलिस और सेना ने गांव में तलाशी ली। सुबह मेंढर सेक्टर में कालाबन टॉप पथनाटेर को घेर लिया गया। यहां अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।
इसे भी पढ़ें
वंशवादी राजनीति को बचाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं विपक्षी दल : नड्डा








