दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में एक चुनावी रैली में शामिल नहीं हो सके क्योंकि खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर उतरने में विफल रहा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने यह जानकारी दी।
शाह को दार्जिलिंग लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजू बिस्ता के समर्थन में रैली को संबोधित करना था।
बिस्ता ने कहा, ‘‘अमित शाह जी की दार्जिलिंग यात्रा रद्द करनी पड़ी क्योंकि खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर दार्जिलिंग में उतरने में विफल रहा।’’
इसे भी पढ़ें
भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का PM मोदी ने उद्घाटन किया, कहा- यहां आकर मन को शांति मिली








