दिल्ली में जोरदार बारिश, फंसे सपा सांसद [Heavy rain in Delhi, SP MP stranded]

2 Min Read

मंत्री आतिशी के घर भी जल जमाव

नई दिल्ली, एजेसियां। दिल्ली में सुबह से ही जोरदार बारिश हो रही है। लगातार बारिश से देश की राजधानी पानी-पानी है।

दिल्ली के कई इलाके पानी में इस कदर डूब गये हैं, लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। आम हों या खास सभी परेशान हैं।

सपा सांसद की हालत बता रही बारिश का हाल

दिल्ली में बारिश ने हालत कैसी बदतर कर दी है, इसे उत्तर प्रदेश के सपा सांसद रामगोपाल यादव की हालत से अच्छी तरह से समझा जा सकता है।

सांसद को संसद जाना था, लेकिन उनके घर के बाहर नाले का दृश्य बना हुआ था। सांसद राम गोपाल यादव के आवास के बाहर का इलाका पूरी तरह से जलमग्न हो था।

इसकी वजह से राम गोपाल यादव को उनकी गाड़ी तक कुछ लोगों ने गोद में उठाकर पहुंचाया।

इसके बाद सांसद संसद की ओर रवाना हुए। बता दें कि इस इलाके में अधिकतर मंत्री, केंद्रीय मंत्री व सांसदों के आवास हैं।

इतना ही नहीं दिल्ली के जल संकट को लेकर जल सत्याग्रह करने वाली दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी का घर भी पानी-पानी हो गया है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में मानसून की दस्तक, जमकर बरसे बदरा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं