भोपाल-जबलपुर समेत MP के 38 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट [Heavy rain alert in 38 districts of MP including Bhopal-Jabalpur]

1 Min Read

UP में 4 नदियां उफान पर, 190 गांवों में बाढ़

नई दिल्ली, एजेंसियां। मौसम विभाग ने सोमवार को 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

मध्य प्रदेश में भोपाल, जबलपुर समेत 38 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राजस्थान के 15 जिलों में कल से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

यूपी में ये नदियां उफान पर

उत्तर प्रदेश में 5 दिन से हो रही भारी बारिश के कारण सरयू, शारदा, गंगा और घाघरा नदी उफान पर हैं। वाराणसी में बाढ़ से 25 हजार लोग प्रभावित हैं। 85 घाट गंगा में डूब गए हैं।

लखीमपुर में शारदा नदी के खतरे के निशान के ऊपर बहने के कारण 170 गांव में 1 लाख लोग फंसे हैं। गोंडा में घाघरा नदी में 3 डूबने से 3 लोगों की मौत हो गई। यहां 20 गांवों में बाढ़ है।

इसे भी पढ़ें

MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं