MP-राजस्थान समेत 28 राज्यों में आज तेज बारिश का अलर्ट [Heavy rain alert in 28 states including MP-Rajasthan today]

1 Min Read

अजमेर में 25 से ज्यादा स्कूलों के बच्चे बाढ़ में फंसे

नई दिल्ली, एजेंसियां। मौसम विभाग ने शनिवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित 28 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है।

राजस्थान के कई शहरों में शुक्रवार को रिकॉर्ड बारिश हुई। अजमेर में 1995 के बाद बाढ़ जैसे हालात नजर आए।

25 से ज्यादा स्कूलों में बच्चे फंस गए। सड़कों पर 3-4 फीट पानी के बीच उनका रेस्क्यू किया गया। आज स्कूल बंद हैं।

अजमेर के अस्पताल में घुसा पानी

अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भी पानी घुस गया। राजसमंद जिले में सड़कें-पुल नदियों में बदल गईं।

एक पुल को पार करते समय चार लोगों को ले जा रही एक कार तेज बहाव में बह गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी लोगों का रेस्क्यू किया।

इसे भी पढ़ें

MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं