अगले 5 दिन तक 9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। गर्मी पूरे देश को झुलसा रही है। मौसम विभाग ने 5 दिन तक दिल्ली समेत 9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

इनमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

इन राज्यों में तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इन राज्यों के कई शहरों में तापमान 43 से 46 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया।

सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के आगरा में पारा 46.9 डिग्री पहुंचा। इसके अलावा ओडिशा, झारखंड, गोवा, असम और त्रिपुरा में आज उमस भरी गर्मी का अनुमान जारी किया गया है।

उधर, दक्षिण भारत के राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 5 दिन तक तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भारी बारिश का दौर रहेगा।

वहीं, कर्नाटक में दो दिन बाद यानी 20 मई से तेज बारिश की संभावना बनेगी।

तमिलनाडु में शुक्रवार को भी तेज बारिश हुई। इससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालत बन गए।

तमिलनाडु की SDRF टीम ने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। टीम शुक्रवार देर रात ही चेन्नई से तिरुनेलवेली पहुंच गई है।

जिले के निचले इलाकों में भारी बारिश से निपटने की तैयारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें

20 मई को बंद रहेगा शेयर बाजार

Share This Article
Exit mobile version