बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस [Heated debate between Nitish Kumar and Rabri Devi in ​​Bihar Legislative Council]

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार विधान परिषद में बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व सीएम राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस हुई। राबड़ी देवी ने बिहार में काम न होने का आरोप लगाया, जिससे नीतीश कुमार भड़क गए और राजद के शासनकाल की आलोचना की।

नीतीश ने कहा कि उनके कार्यकाल में महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। इस पर राजद ने मुख्यमंत्री के बयान को महिला अपमान मानते हुए सदन से बाहर निकलकर विरोध में नारेबाजी की।

राबड़ी देवी का आरोप:

सदन से बाहर प्रदर्शन करते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में अपराध की घटनाएं बढ़ गई हैं और अब राज्य की कानून व्यवस्था नीतीश कुमार के बस में नहीं रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में हर दिन चोरी, डकैती, अपहरण, बलात्कार, हत्या और लूट जैसी घटनाएं हो रही हैं, और कोई भी जिला ऐसा नहीं है जहां हत्या की घटनाएं न हो रही हों।

राबड़ी ने यह भी कहा कि नीतीश सरकार निकम्मी साबित हो चुकी है। इस घटना ने बिहार के राजनीतिक माहौल में गर्माहट बढ़ा दी है और आगामी चुनावों के लिए एक नई दिशा में संघर्ष की ओर इशारा किया है।

इसे भी पढ़ें

बिहारः विधानसभा में बजट पेश, विपक्ष ने किया वाक आउट

Share This Article
Exit mobile version