झारखंड बिहार समेत 4 राज्यों में हीट वेव का अलर्ट [Heat wave alert in 4 states including Jharkhand, Bihar]

1 Min Read

10 दिनों में मध्य प्रदेश पहुंचेगा मानसून

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में दक्षिण और पूर्वोत्तर की तरफ मानसून की बारिश और उत्तर की तरफ हीट वेव का दौर जारी है।

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में हीटवेव का अलर्ट है।

बीते बुधवार को रोहतक, झांसी, उरई, हमीरपुर, रीवा का तापमान 45 डिग्री से ज्यादा रहा। फतेहपुर में सबसे ज्यादा 46.2 तापमान दर्ज हुआ।

अभी और चढ़ेगा पारा

IMD के मुताबिक अगले दो दिन बिहार, झारखंड और ओडिशा में तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश में दो दिन बाद तापमान में 2 डिग्री की बढ़त हो सकती है।

मानसून केरल, तमिलनाडु होते हुए कर्नाटक पहुंच गया है। इसके 10 जून तक महाराष्ट्र, 15 जून तक मध्य प्रदेश और 27 जून तक दिल्ली पहुंचने का अनुमान है।

मानसून 30 मई को केरल और नॉर्थ ईस्ट राज्यों और 31 मई को मानसून उत्तरी पश्चिम बंगाल में पहुंचा।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के 15 जिलों में हीट वेव की चेतावनी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं