मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर शनिवार को सुनवाई होगी।

राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 6 अप्रैल तक ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा था। इससे पहले 2 अप्रैल को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी।

तब सिसोदिया ने कोर्ट से कहा था कि मुझे जेल में रखने से कोई फायदा नहीं है। दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मेरे खिलाफ जांच पहले ही पूरी हो चुकी है।

मेरी तरफ से जांच में बाधा डालने या सबूत मिटाने की कोई संभावना नहीं है।

सिसोदिया ने स्पेशल जज एमके नागपाल से यह भी कहा कि अगर अदालत उन्हें जमानत देने का फैसला करती है, तो वह अदालत की किसी भी शर्त का पालन करने को तैयार हैं।

सिसोदिया शराब नीति केस में 26 फरवरी 2023 से जेल में हैं। वे अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं।

इसे भी पढ़ें

सूर्य कुमार यादव मुबंई की टीम में लौटे, कल खेल सकते हैं

Share This Article
Exit mobile version