केजरीवाल की बेल पर सुनवाई, दूसरे पहर सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा आदेश

2 Min Read

ईडी ने कहा-दूसरे आम लोग चुने हुए सीएम से कम महत्वपूर्ण नहीं

नई दिल्ली, एजेंसियां। शराब नीति केस में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है।

जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच में केजरीवाल की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी, ED की तरफ से ASG एसवी राजू और SG तुषार मेहता दलीलें दे रहे हैं।

आज सुनवाई शुरू होते ही ED की ओर से ASG एसवी राजू ने कहा कि 100 करोड़ के हवाला ट्रांजेक्शन की बात कही गई है।

मनीष सिसोदिया की जमानत खारिज होने के बाद 1100 करोड़ अटैच किए जा चुके हैं।

इस पर कोर्ट ने कहा कि 2 साल में ये 1100 करोड़ हो गए? आपने कहा था कि 100 करोड़ का मामला है, ये सैकड़ों करोड़ कैसे हो गए?

इस पर ED ने कहा कि ये पॉलिसी के फायदे हैं। कोर्ट ने ED से केजरीवाल की केस डायरी मांगी।

करीब डेढ़ घंटे दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने ED के वकील से पूछा कि क्या आप 1 बजे तक अपनी बातें खत्म कर पाएंगे।

फिर हम लंच के बाद केजरीवाल को आधा घंटा देंगे। इस पर ASG राजू ने कहा कि हमें नहीं लगता कि आज हम अपनी दलील पूरी कर पाएंगे।

इसके बाद कोर्ट ने कहा कि 12.30 बजे हम अंतरिम बेल पर बात करेंगे। अरविंद केजरीवाल दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री हैं।

इलेक्शन चल रहे हैं, यह आम हालात नहीं है। इस पर SG तुषार मेहता ने कहा कि हम क्या उदाहरण रख रहे हैं।

क्या दूसरे लोग मुख्यमंत्री से कम महत्वपूर्ण हैं। सिर्फ इस आधार पर कोई फर्क होना चाहिए कि वो मुख्यमंत्री हैं।

इसे भी पढ़ें

बिना सोचे समझे ग्रह रत्न धारण किया, तो हो सकता है ये खतरा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं