नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में आज नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दायर हुईं याचिकाओं पर सुनवाई होगी।
CAA के खिलाफ 200 से भी अधिक याचिकाएं दायर हुई हैं, जिन पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।
मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ इन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।
सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका को लेकर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग(IUML) के नेता पी के कुन्हालिकुट्टी ने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में हमारी शीर्ष याचिका है। सरकार ने नोटिफिकेशन जारी होने से कुछ समय पहले ही ऐसे नियम क्यों जारी किये।
मामला अभी कोर्ट में लंबित है, लेकिन सरकार ने नागरिकता कानून पर आगे बढ़ गई। सरकार ने ऐसा क्यों किया? हम इसी मामले को कोर्ट में उठा रहे हैं।
हम सीएए के विरोध में नहीं हैं। नागरिकता सिर्फ कुछ वर्गों को ही नहीं बल्कि सभी वर्गों को मिलनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें








