इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई [Hearing in Supreme Court today in electoral bond case]

1 Min Read

याचिकाकर्ता की मांग- कोर्ट की निगरानी में SIT जांच हो

नई दिल्ली, एजेंसियां। इलेक्टोरल बॉन्ड का मामला एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। NGO कॉमन कॉज और सेंटर फॉर पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन (CPIL) ने बॉन्ड के लेनदेन को लेकर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में SIT जांच की मांग की है।

इस पर आज 25 जुलाई को सुनवाई होनी है। सुनवाई CJI डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच करेगी। दोनों NGO की ओर से एडवोकेट प्रशांत भूषण ने यह याचिका लगाई है।

इधर याचिकाकर्ता ने मांग की है कि मामले की एसआइटी जांच कोर्ट की निगरानी में कराई जाये, ताकि कहीं भी कोई गड़बड़ी नहीं हो सके।

इसे भी पढ़ें

इलेक्टोरल बॉन्ड :सुप्रीम कोर्ट ने SBI को लगाई फटकार, कहा-यूनिक नंबर समेत डिटेल जानकारी दें

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं