Health Tips:
सेहत को बुलंद रखने के लिए सामान्य तरीके से बहुत कुछ वैसा करना जरूरी होता है, जो हमें अच्छा भी नहीं लगता है। आज के जमाने में जहां तरह-तरह के कोल्ड ड्रिंक लोग पीते हैं, भले ही ये सेहत के लिए हानिकारक हों। सेहत के महत्व को समझने वाले और जैविक क्रियाओं को संतुलित रूप से जारी रखने के लिए नारियल पानी का महत्व निर्विवाद है।
यह डायरेक्ट एनर्जी देता है और तमाम बीमारियों को कंट्रोल करने में बड़ी भूमिका निभाता है। प्याज हमारे रसोई घर का महत्वपूर्ण अंग है। इसके बिना सब्जियां को बनाने की कल्पना नहीं की जा सकती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इसका पानी हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। आज हम जानते हैं इसके बनाने की विधि और इसके फायदे।
Health Tips: इस तरह बनाया जाता है प्याज पानीः
प्याज का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक प्याज लें और इसे साफ करके छील लें। इसे बारीक टुकड़ों में काट लें और एक कटोरी में पानी भरकर इसे डाल दें। इस कटोरी को ढककर रात भर रखा रहने दें। सुबह में इस पानी का सेवन करें। प्याज के पानी में शहद और आंवला भी मिला सकते हैं। यह सेहत के लिए और फायदेमंद होगा।
Health Tips: क्या-क्या होता है प्याज में, कैसे फायदा पहुंचता हैः
शायद आप नहीं जानते होंगे कि प्याज में विटामिन बी, विटामिन सी, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, सोडियम और पोटैशियम पाया जाता है। इसका सेवन शरीर को पोषण देने के साथ-साथ ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और वजन संतुलित रखने में भी फायदेमंद होता है।
इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं में फायदा मिलता है। पाचन तंत्र को मजबूत रखने प्याज पानी की बड़ी भूमिका है।
Health Tips: शरीर से दूर भागता है विषाक्त पदार्थः
प्याज का रस न सिर्फ शरीर के वजन को कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है, बल्कि इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ भी बाहर होते हैं। प्याज में मौजूद सल्फाइट, सल्फोक्साइड और थायोसल्फेट गुण आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर करने में उपयोगी होते हैं।
प्याज पानी पीने से कब्ज की समस्या और गैस्ट्रिक सिंड्रोम में बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है, जो पेट को साफ रखने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। जब शरीर में रक्तचाप बढ़ जाता है तो कई तरह की बीमारियां पैदा होती है और यह जीवन के लिए बहुत खतरनाक स्थिति होती है।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए प्याज का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए प्याज का पानी पीना बहुत फायदेमंद है। हां, इसे लेने के पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
इसे भी पढ़ें
Health Tips: पेट की गैस से राहत के लिए अपनाएं ये 7 देसी नुस्खे, मिनटों में मिलेगा आराम









