Health Tips:
बदलते मौसम में तेज बुखार के साथ ठंड लगना आम बात हो सकती है, लेकिन यह कुछ गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। यदि बुखार के साथ कंपकंपी, पसीना आना, या शरीर टूटने जैसे लक्षण दिखें, तो इसे हल्के में न लें। यह लक्षण मलेरिया, डेंगू, टायफॉइड, वायरल फीवर, या बैक्टीरियल इंफेक्शन जैसे गंभीर संक्रमणों के कारण हो सकते हैं।
Health Tips: लक्षणों पर ध्यान दें:
अचानक तेज बुखार के साथ कंपकंपी
शरीर में दर्द और कमजोरी
सिरदर्द और आंखों में जलन
भूख कम लगना
बार-बार पसीना आना
बदन टूटना या जोड़ों में दर्द
Health Tips: क्या करें:
बुखार को नजरअंदाज न करें, डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
हर 3-4 घंटे में तापमान चेक करें।
गुनगुना पानी, इलेक्ट्रॉल, नारियल पानी और हल्का सुपा पिएं।
आराम करें, ज्यादा काम या बाहर न जाएं।
मलेरिया, डेंगू, टायफॉइड की पुष्टि के लिए टेस्ट करवाएं।
Health Tips: क्या न करें:
बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक न लें।
ठंडी चीजें या बर्फ का पानी न पिएं।
बुखार को नजरअंदाज न करें और खुद से इलाज न करें।
सावधानी और समय पर इलाज से जल्दी राहत मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें
स्वास्थ्य विभाग की सलाह-उल्टी, तेज बुखार या सिर दर्द हो तो तुरंत करें डॉक्टर से संपर्क







