स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है – बोले CM भजनलाल शर्मा [Health is the greatest wealth – said CM Bhajanlal Sharma]

1 Min Read

भरतपुर, एजेंसियां। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भरतपुर के दौरे पर हैं। सीएम भजनलाल शर्मा भरतपुर के RBM अस्पताल में पीएम मोदी के द्वारा क्रिटिकल केयर यूनिट के शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत कर कहा

कि आज धनतेरस है और हम धन्वंतरि जयंती भी मनाते है। धन्वंतरि भगवान की कृपा से चिकित्सा पद्धति के क्षेत्र में हम सबसे आगे है। स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। इसके बिना जीवन में कुछ नहीं है। हम स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं रखे।

चिकित्सा पद्धति में भगवान धन्वंतरि का बहुत बड़ा योगदान है। इस दौरान मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, विधायक शैलेश सिंह, विधायक रितु बनावत, विधायक सुभाष गर्ग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें

मणिपुर में उपद्रवियों ने स्वास्थ्य केंद्र में आग लगाई, इंफाल में तनाव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं