हेल्थः बड़े काम का है लहसून, अच्छी नींद सुलाये और रखे आरोग्य [Benefits of Garlic]

3 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। आपके घर में किचन में बहुत सारी ऐसी सामग्री है, जो आपको स्वस्थ रखने में काफी सहायक है। कल आपको हमने प्याज के फायदे बताये थे।

आज हम बता रहे हैं आरोग्यकारी लहसून के बारे में। किचन में रखी जानेवाली सामग्री में एक लहसुन भी है। जो आपको न सिर्फ अच्छी नींद दिलाता है, बल्कि इसकी शांति देनेवाली मोहक गंध (अरोमा) आपको तनाव मुक्त भी रखता है।

ऐसे भी अच्छा स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद जरूरी है । लहसुन में कुछ ऐसे गुण हैं जो निर्विघ्नं नींद पूरी करने में आपकी मदद करता है और आपको पूरे दिन तरोताजा बनाए रखता है।

विशेषज्ञ बताते हैं कि सोने से पहले तकिए के नीचे लहसुन की बड़े आकार की बिना छीले हुए एक कली रखें। छिलके के साथ रखने से जहां एक ओर आपको लहसुन की तीखी गंध नहीं आएगी, वहीं तकिया भी खराब नहीं होगा।

अब सवाल यह उठता है कि लहसुन नींद बुलाने में कैसे सहायक है। तो बता दें कि इस पर कई शोध हुए हैं और हो भी रहे हैं।

प्रारंभिक निष्कर्ष के तौर पर यह कहा जा सकता है कि लहसुन में मौजूद सल्फर और लहसुन के गंध का यह मिश्रित प्रभाव है, जो अच्छी नींद में सहायक है।

इसके अलावा सुबह खाली पेट कच्चे लहसून की दो से चार फलियां खाने से रक्त पतला होता है। इससे कालेस्ट्रोल कम होता है और हृदय की नसें खुलती हैं।

इसलिए कहा जाता है कि दिल के रोगियों को कच्चे लहसून की चार फलियां खाली पेट जरूर खानी चाहिए।

इतना ही नहीं, जाड़े के दिनों में तो लहसून बड़े काम का होता है। जाड़े के दिनों में लहसून के इस्तेमाल से शरीर में गर्मी आती है।

यह रक्त को भी गर्म रखता है, जिससे शरीर को गर्मी मिलती है और नसों में ब्लाकेज भी नहीं होता। इतना नहीं सर्दी लगने पर लहसून को सरसो में पकाकर पैर के तलवों और हथेलियों पर मलने से ठंड से होनेवाला बुखार उतर जाता है।

इसे भी पढ़ें

6 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं:

TAGGED:
Share This Article
Exit mobile version