रांची। हीट वेव और गर्म हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।
इसमें शरीर में पानी की कमी, उल्टी, तेज बुखार के साथ कमजोरी या सिर दर्द महसूस होने पर तुरंत ही डाक्टर से संपर्क करने को कहा गया है।
चक्कर आने पर तुरंत ही अस्पताल ले जाने को कहा गया है। विभाग की एडवाइजरी के मुताबिक ऐसे में हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
साथ ही इस प्रचंड गर्मी में कुछ बातों को फॉलो करने को कहा गया है, जिससे कि लोग हीट वेव से बच सकते हैं।
ऐसे बनायें ओआरएस का घोल
- साफ बर्तन में एक लीटर पानी (साधारण ग्लास से पाँच ग्लास) में ओआरएस का एक पूरा पैकेट घोल दें
- तैयार किए गए ओआरएस के घोल को कुछ-कुछ अंतराल पर चम्मच से देते रहें।
- बनाए गए ओआरएस घोल को 24 घंटे के बाद उपयोग न करें
ऐसे कर सकते हैं बचावः - गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए ज्यादा पानी पीएं
- घर से बाहर निकलें, तो खुद को कवर करके ही निकलें
- लू लगे व्यक्ति को छांव में लिटा दें, अगर उनके शरीर के कपड़े तंग हों तो उसे ढीला कर दें अथवा हटा दें
- ठंडे गीले कपड़े से शरीर पोछें या ठंडे पानी से नहलाएं
- लू लगे व्यक्ति की हालत में एक घंटे तक सुधार न हो, तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाएं
इनका नियमित सेवन करेः
नमक-चीनी का घोल
छाछ
तरबूज
खरबूजा
खीरा
नींबू-पानी
आम का शर्बत
लस्सी
ककड़ी
इन बातों का रखें ध्यानः
- हल्के रंग के ढीले ढाले सूती कपड़े पहनें
- धूप का चश्मा इस्तेमाल करें
- सम्भव हो, तो तौलिया/गमछा रखें
- जूते/चप्पल पहनकर बाहर निकले
इसे भी पढ़ें
गर्मियों में स्टमक फ्लू की चपेट में आ रहें बच्चे, ये है इसके लक्षण








