असम में हेडमास्टर ने छात्रा को पोर्न दिखाई, गलत तरीके से छूने का आरोप [Headmaster in Assam shows porn to student, accused of touching her inappropriately]

2 Min Read

POCSO में केस, लोगों ने स्कूल में आग लगाई

गुवाहाटी, एजेंसियां। असम के करीमगंज जिले में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि हेडमास्टर ने नाबालिग छात्रा को पोर्न देखने को मजबूर किया।

करीमगंज एसपी पार्थ प्रतिम दास ने बताया कि घटना 12 अगस्त की है। पीड़ित छात्रा ने परिवार को इसकी जानकारी दी थी।

जब ये बात हेडमास्टर को पता चली तो उसने अपने स्तर पर मामला सुलझाने का प्रयास किया था।

स्कूल से भागा हेडमास्टर

SP ने कहा कि गुस्साए परिजन ने हेडमास्टर पर हमला करने की भी कोशिश की थी, लेकिन वह मौके से भाग निकला था। इससे बाद लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ की और आग लगा दी।

छात्रा को गलत तरीके से छूने का भी आरोप

परिजनों ने पुलिस को बताया कि हेडमास्टर छात्रा को कई दिनों से पोर्न दिखा रहा था। घर आकर उसने इसका जिक्र अपनी मां से किया।

उसने ये भी बताया कि हेडमास्टर उसे पोर्न देखने के लिए मजबूर करते थे और गलत तरीके से छूते भी थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हम अपने बच्चों को स्कूल भेजते हैं, ताकि वे शिक्षा प्राप्त करें और बेहतर इंसान बनें, लेकिन ऐसे टीचर से वे क्या सीखेंगे।

इसे भी पढ़ें

क्या चाइल्ड पोर्न देखना अपराध, SC में फैसला सुरक्षित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं