HDFC ने लक्षद्वीप में खोला पहले प्राइवेट बैंक का ब्रांच

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। लक्षद्वीप में एचडीएफसी बैंक ने अपनी शाखा खोली है। ये शाखा लक्षद्वीप के कावारत्ती द्वीप में खोली गई है। कावारत्ती द्वीप केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का भाग है।

लक्षद्वीप में ब्रांच खोलने वाला एचडीएफसी देश का पहला प्राइवेट बैंक है। इस ब्रांच का उद्घाटन भारतीय नौसेना के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन लवकेश ठाकुर और द्वीप के सम्मानित निवासी केपी मुथुकोया ने किया।

भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप एक द्वीप समूह है। इसमें 36 द्वीप हैं और इसका क्षेत्रफल 32 वर्ग किमी है।

इसकी कुल आबादी करीब 64 हजार और यहां की भाषा मलयालम और इंग्लिश है।

इसे भी पढ़ें

लिंडी कैमरून होंगी भारत में ब्रिटेन की नई उच्चायुक्त

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं