6, 7 को रद्द रहेगी हटिया-बर्द्धमान ट्रेन [Hatia-Bardhaman train will remain canceled on 6th, 7th]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

धनबादआद्रा मंडल के कोटशिला स्टेशन पर चल रहे एनआई कार्य के कारण धनबाद होकर चलने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। 13504/ 13503 हटिया-बर्द्धमान-हटिया 6 और 7 दिसंबर को रद्द रहेगी। 12019 हावड़ा-रांची शताब्दी 6, 7 को और 12020 रांची-हावड़ा शताब्दी 7 को मुरी, बरकाकाना, चंद्रपुरा के रास्ते चलेगी। इस ट्रेन का 4 और 5 को पूर्व में किया गया मार्ग परिवर्तन पुनर्बहाल कर दिया गया है |

ये ट्रेनें होंगी प्रभावितः

13319 दुमका-रांची 6, 7 को और 13320 रांची- दुमका 7 को मूरी, बरकाकाना, चंद्रपुरा होकर चलेगी। 13351 धनबाद -अलेप्पी 6, 7 को चंद्रपुरा, बरकाकाना, मुरी के रास्ते चलेगी।
18603 रांची-गोड्डा 7 को मुरी, बरकाकाना, चंद्रपुरा होकर चलेगी। 02831 धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल 7 को धनबाद से 60 मिनट लेट से खुलेगी। 4 और 5 को 13301/13302 धनबाद-टाटा-धनबाद सुवर्ण रेखा एक्सप्रेस अब टाटानगर तक जाएगी।

इसे भी पढ़ें

रेलवे ने वापस लिया फैसला, Tata nagar से चलने वाली ये ट्रेनें अब नहीं रहेंगी रद्द…

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं