हाथरस भगदड़- बाबा के 8 ठिकानों पर रेड, बाबा बोला- अराजक तत्वों ने मचाई भगदड़ [Hathras stampede- Raid on 8 places of Baba, Baba said- Anarchist elements created stampede]

1 Min Read

हाथरस, एजेंसियां। यूपी के हाथरस में सत्संग के बाद मची भगदड़ में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 123 हो गया है।

इनमें 113 महिलाएं, 7 बच्चे और 3 पुरुष हैं। हादसे के 48 घंटे बाद भी पुलिस नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा तक नहीं पहुंच सकी।

पुलिस ने मैनपुरी, ग्वालियर, कानपुर और हाथरस समेत 8 ठिकानों पर छापा मारा है।

योगी सरकार ने हादसे की जांच के लिए न्यायिक आयोग बनाया है। इसकी अध्यक्षता इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस बृजेश कुमार श्रीवास्तव करेंगे।

रिटायर्ड आईएएस हेमंत राव और रिटायर्ड DG भवेश कुमार सिंह आयोग के सदस्य हैं। टीम 2 महीने में जांच पूरी कर रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए सुझाव भी देंगे।

इसे भी पढ़ें

हाथरस में भक्त मरते रहे और बाबा भागकर आश्रम पहुंचा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं