हाथरस हादसाः भोले बाबा के 6 सेवादार गिरफ्तार, इनमें 2 महिलाएं [Hathras accident: 6 servants of Bhole Baba arrested, 2 of them women]

2 Min Read

हाथरस सत्संग के फरार आयोजक पर एक लाख का इनाम

हाथरस, एजेंसियां। यूपी के हाथरस में हुई भगदड़ के बाद योगी सरकार एक्शन में है। हादसे के तीसरे दिन पुलिस ने आज 6 लोगों की गिरफ्तारी की।

आईजी रेंज अलीगढ़ शलभ माथुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार सभी 6 आरोपी आयोजन समिति के सदस्य हैं। इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में मैनपुरी का राम लड़ैते यादव, शिकोहाबाद का उपेंद्र यादव, हाथरस का मेड सिंह, मंजू यादव, मुकेश कुमार और मंजू देवी शामिल हैं। इन लोगों की देख-रेख में ही सत्संग का आयोजन चल रहा था।

घायलो से मिले भोले बाबा के वकील

उधर, पुलिस ने मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर पर 1 लाख का इनाम घोषित किया है। वह अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

दूसरी ओर, भोले बाबा के वकील एपी सिंह घायलों से मिलने अलीगढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा- बाबा के पास कोई आश्रम नहीं है। वह पेंशन से अपना गुजारा करते हैं। जब भी बाबा को जांच टीम बुलाएगी, वह आएंगे।

बाबा की तलाश में छापेमारी जारी

हादसे के 48 घंटे बाद भी पुलिस नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा तक नहीं पहुंच सकी। पुलिस ने मैनपुरी, ग्वालियर, कानपुर और हाथरस समेत 8 ठिकानों पर छापा मारा है।

इसे भी पढ़ें

हाथरस भगदड़- बाबा के 8 ठिकानों पर रेड, बाबा बोला- अराजक तत्वों ने मचाई भगदड़

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं