हरियाणा के दिग्गज नेता ओमप्रकाश चौटाला का निधन, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस [Haryana’s veteran leader Om Prakash Chautala passed away, breathed his last at Medanta Hospital in Gurugram]

1 Min Read

हरियाणा,एजेंसियां। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता ओमप्रकाश चौटाला का शुक्रवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया।

89 वर्षीय चौटाला को सांस लेने में परेशानी के कारण शुक्रवार सुबह 11:35 बजे अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दोपहर 12 बजे अंतिम सांस ली। चौटाला पिछले 3-4 सालों से श्वसन संबंधी समस्या का इलाज मेदांता अस्पताल में करा रहे थे।

उनके अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें शुक्रवार को इमरजेंसी में लाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

उनका राजनितिक सफर

ओमप्रकाश चौटाला हरियाणा की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे और चार बार मुख्यमंत्री के रूप में सेवा दी। वह जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता अजय चौटाला और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के परिवार प्रमुख भी थे। उनके निधन से हरियाणा में शोक की लहर है।

चौटाला के अंतिम संस्कार की तैयारियां उनके पैतृक गांव सिरसा में की जा रही हैं। राजनीतिक और सामाजिक जगत की कई हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़ें

मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने नरीमन के निधन पर दुख जताया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं