हरियाणा: कुरुक्षेत्र महायज्ञ में हिंसा, फायरिंग और लाठीचार्ज में दो युवक घायल [Haryana: Two youths injured in violence, firing and lathicharge at Kurukshetra Mahayagna]

1 Min Read

हरियाणा, एजेंसियां। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चल रहे 1008 कुंडिया महायज्ञ के दौरान ब्राह्मणों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। महायज्ञ में शामिल ब्राह्मणों के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई, जो लाठीचार्ज और फायरिंग तक पहुंच गई।

कितने लोग हुए घायल

इस घटना में दो युवक घायल हो गए। घायलों में एक युवक, आशीष, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला है, जिसे जांघ में गोली लगी। दूसरा घायल युवक प्रिंस, लखीमपुर खीरी का निवासी है, जिसके सिर पर पत्थर लगा। ये सभी ब्राह्मण विभिन्न राज्यों से महायज्ञ संपन्न कराने के लिए बुलाए गए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यज्ञ में शामिल ब्राह्मणों पर लाठियां बरसाई गईं, और बाबा के बाउंसरों ने गोलियां चलाईं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें

हरियाणा निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस नेता की हत्या

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं