हरियाणा CM की शपथ 17 अक्टूबर को, PM मोदी शामिल होंगे [Haryana CM’s oath taking ceremony on October 17, PM Modi will attend]

1 Min Read

तीसरी बार तारीख बदली

चंडीगढ़, एजेंसियां। नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को हरियाणा के CM पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तीसरी बार बदली गई है। इससे पहले 12 और 15 अक्टूबर को शपथ की बात सामने आई थी। 11 अक्टूबर को सैनी ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के साथ मीटिंग की, जिसमें मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा हुई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

कैबिनेट में 10 मंत्री शपथ ले सकते हैं:
नायब सैनी के साथ विपुल गोयल, महीपाल ढांडा, कृष्ण बेदी, कृष्णलाल पंवार, रणबीर गंगवा, सुनील सांगवान, बिमला चौधरी, लक्ष्मण यादव, अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा शपथ ले सकते हैं। BJP सूत्रों के मुताबिक, BJP यहां भी दो डिप्टी CM का फॉर्मूला ला सकती है। पूर्व गृह मंत्री अनिल विज और एक ब्राह्मण विधायक को डिप्टी CM बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें

आज से सभी फसलों की खरीदारी MSP पर होगी: नायब सिंह सैनी


Share This Article
Exit mobile version