हरीश UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि बने [Harish becomes India’s permanent representative in UN]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्र सरकार ने पर्वतनेनी हरीश को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया। इसके साथ ही उन्हें भारत का स्थायी प्रतिनिधि भी बनाया गया है।

हरीश को 24 अगस्त 2021 को जर्मनी में नियुक्त किया गया था। पर्वतनेनी हरीश 1990 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं। वे केंद्रीय विदेश मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी के रूप में भी काम कर चुके हैं।

वे 2007-12 तक उपराष्ट्रपति के जॉइंट सेक्रेटरी और विशेष कार्य अधिकारी भी थे। जुलाई 2012 से मार्च 2016 तक वे ह्यूस्टन में भारत के कॉन्स्यूलेट जनरल थे। वे अप्रैल 2016 से जून 2019 तक वियतनाम में भारत के राजदूत भी रह चुके हैं।

इसे भी पढ़ें 

भारत ने फिर की UNSC में बदलाव की मांग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं